भारत

पत्नी के अवैध संबंध का शक, पति ने बीच सड़क पर कर दी ये घटना

jantaserishta.com
18 Sept 2021 1:23 PM IST
पत्नी के अवैध संबंध का शक, पति ने बीच सड़क पर कर दी ये घटना
x
पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया.

नोएडा: नोएडा में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में फेंक दिया। गुरुवार सुबह मृतका की पहचान फेस 3 थाना क्षेत्र निवासी रंजीता के रूप में हुई, जिसके बाद फेस 3 थाना पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, मामला इंदिरापुरम थाने से जुड़ा होने के कारण इंदिरापुरम पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र के छजारसी गांव में रहने वाले लालता प्रसाद की 7 माह पहले कन्नौज निवासी 23 वर्षीय रंजीता से लव मैरिज हुई थी। लालता प्रसाद छजारसी में अपने भाई की मिठाई की दुकान पर ही बैठता है। लालता प्रसाद को रंजीता के अवैध संबंधों का शक था।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम वह रंजीता को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दवाई दिलाने गया था। टेंपो से उतरने के बाद रंजीता किसी से फोन बात करते हुए आगे चली गई। कुछ देर बाद लालता प्रसाद पीछे से पहुंचा तो उसने रंजीता को किसी युवक के साथ देख लिया। इसके बाद युवक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन लालता प्रसाद में रंजीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को कनावनी में सत्यम फार्म हाउस के पास छोड़कर आ गया। गुरुवार को महिला के शव की पहचान रंजीता के रूप हो गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story