भारत

अवैध संबंध का शक: पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खेला खूनी खेल

jantaserishta.com
15 Sept 2024 10:23 AM IST
अवैध संबंध का शक: पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खेला खूनी खेल
x
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने हथौड़े से सिर कूंचकर बीवी की हत्या कर दी। वह बीवी के चरित्र पर काफी दिनों से शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात में जुट गई।
ये घटना बेलघाट इलाके के शंकरपुर गांव की है। नकुल गुप्ता और सोनी गुप्ता की शादी करीब 7-8 साल पहले हुई थी। नकुल पहले विदेश में काम करता था लेकिन डेढ़ साल पहले वह गांव वापस लौट आया था। लंबे समय से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। सोनी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंध के शक को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला। इस बीच युवक ने बीवी के खिलाफ विदाई का मुकदमा भी दायर कर दिया था। सोनी करीब एक साल से अपने मायके तिघरा में रह रही थी और गोरखपुर सिटी मॉल में काम कर रही थी। उसकी मां के अनुसार, दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। 13 तारीख को नकुल ने सोनी को शंकरपुर बुलाया और 14 को सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में एसपी साउथ जितेंद्र क़ुमार ने बताया कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण उसने पत्नी के सिर पर किसी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story