भारत

चाची से अवैध संबंध का शक: चाचा ने घर में खेला खूनी खेल...भतीजे को उतारा मौत के घाट

Admin2
17 Oct 2020 1:18 PM GMT
चाची से अवैध संबंध का शक: चाचा ने घर में खेला खूनी खेल...भतीजे को उतारा मौत के घाट
x
DEMO PIC 
इलाके में फ़ैली सनसनी

वाराणसी में शनिवार को चाची से अवैध संबंधों के शक में दो किशोरों पर उनके ही सगे चाचा ने सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है। घटना चौबेपुर के मुरीदपुरॉ गांव में हुई। पुलिस ने चाची श्वेता को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा विनय फरार है। पुलिस के अनुसार जयप्रकाश अपने भाई विनय के साथ मुंबई में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता था। लॉकडाउन के बाद दोनों परिवार समेत घर आ गए। यहां मुरीदपुर में जयप्रकाश अपनी पत्नी रेखा, दो बेटों सूरज (16), बादल (13) के अलावा भाई विनय व उसकी पत्नी श्वेता व एक वर्षीय बेटा के साथ ही रहता था।

शनिवार की रात छह कमरे के मकान में एक कमरे में दोनों भाई सूरज और बादल एक चारपाई पर सोए थे, जबकि श्वेता पास के कमरे में सोई थी। पुलिस के मुताबिक श्वेता और घायल बादल ने बताया कि विनय ने भोर में हमला किया। विनय को शक था कि भतीजे सूरज का चाची श्वेता से अवैध संबंध था। रात में भी विनय ने श्वेता से झगड़ा किया था। भोर में तीन से चार बजे के बीच भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

इसके बाद करीब चार बजे कुल्हाड़ी लेकर आया और सोते समय सूरज के चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसकी चीख सुनकर बादल जग गया और बचाने आया तो उस पर भी चार-पांच बार वार कर दिया। दोनों चिल्लाते हुए कमरे से बाहर आये। सूरज भूसे वाले कमरे में जाकर गिर गया, जबकि बादल बाहर बरामदे में दादा के पास आ गया। श्वेता बाथरूम में जाकर छिप गई। उधर किशोरों की हालत देख दादा-दादी चीखने लगे। विनय के भागने के बाद श्वेता बाहर आई। फिर आसपास के लोग जुटे और ऑटो से निजी अस्पताल ले गए। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते सूरज ने दम तोड़ दिया।


Next Story