भारत
चरित्र पर शक होने पर पत्नी की हत्या कर मिट्टी में दबाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा
jantaserishta.com
3 Feb 2023 9:54 AM IST

x
DEMO PIC
आरोपी ने पत्नी के गायब होने की पुलिस थाने में शिकायत भी की।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में सब्जी विक्रेता ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को पहले घर में भूसे वाले कमरे में गन्ने के नीचे छिपाकर रखा और फिर अगले दिन उसे तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपी ने पत्नी के गायब होने की पुलिस थाने में शिकायत भी की। पुलिस ने जांच की तो परतें उखड़ती चली गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला के शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के फजलगढ़ गांव का है। दिनेश प्रजापति सब्जी विक्रेता है। दिनेश की शादी करीब 13 साल पहले मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अंजू से हुई थी। दंपति के 3 बच्चे हैं। जिनकी उम्र 6 से 12 साल के बीच है।
30 जनवरी को दिनेश भोजपुर थाने पर पहुंचा और पत्नी अंजू के लापता होने की शिकायत की। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अंजू 26 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गई। उस वक्त वो सब्जी खरीदने के लिए मंडी में गया हुआ था। जबकि दिनेश ने बच्चों को बताया कि तुम्हारी मां अपने मायके चली गई है।
पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि दिनेश का अंजू से विवाद चल रहा था। पुलिस ने जब दिनेश को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आती गई। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने अंजू की हत्या करने की बात कबूली। दिनेश के मुताबिक, उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। दिनेश ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह 4 बजे वो तांगा लेकर सब्जी मंडी जाने के लिए उठा। उसने अंजू से कहा कि दरवाजा बंद कर ले। अंजू जैसे ही उठी तो दिनेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खींचकर भूसे वाले कमरे में ले गया। इस कमरे में गन्ने रखे हुए थे। गन्नों के नीचे शव को छिपा दिया। बच्चे जब सोकर उठे तो दिनेश ने उन्हें बताया कि मां तुम्हारे मामा के यहां गई है।
26 जनवरी की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जब बच्चे सो रहे थे, तब दिनेश ने डेडबॉडी कमरे से निकाली। उसे तांगे में डालकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। उसने तालाब किनारे एक गड्ढा खोदा और डेडबॉडी उसमें दबा दी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर तालाब किनारे जेसीबी से खुदाई करवाकर शव बरामद कर लिया है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसपत्नी की हत्याहत्याक्राइम न्यूज़GhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policewife murdermurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





