भारत
सीमा हैदर पर एजेंसियों का शक बढ़ा, जल्द हो सकता है साइकोलॉजिकल टेस्ट
jantaserishta.com
22 July 2023 5:43 PM IST

x
फाइल फोटो
सीमा हैदर को लेकर एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही है।
नोएडा: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही है। एटीएस से हुई पूछताछ के बाद एक बार फिर मीडिया से बात करते समय सीमा ने अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया है।
एटीएस ने जब सीमा से 2 दिनों तक लगातार पूछताछ की थी तो सीमा ने बहुत ही कॉन्फिडेंटली और सटीक जवाब दिए थे। जिसके बाद केंद्र सरकार की कई सुरक्षा जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। अब वह सीमा का मेंटल स्टेटस जानने के लिए जल्द ही उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट करवा सकते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुरुआती रिपोर्ट में साइकोलॉजिकल टेस्ट करने की बात का जिक्र किया है। दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों के लगातार पूछताछ और मीडिया के दबाव के चलते शनिवार को सीमा की तबीयत भी खराब हो गई। डॉक्टरों की निगरानी में उसे ग्लूकोज चढ़ाया गया। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुरुआती रिपोर्ट में साइकोलॉजी टेस्ट की बात कही है। साइकोलॉजी टेस्ट के जरिए केंद्रीय जांच एजेंसी सीमा का मेंटल स्टेटस जानना चाहती है। सीमा से अब तक जितनी भी पूछताछ हुई है और जिन-जिन एजेंसियों, पुलिस ने जो भी उससे पूछा है तो यह देखने को मिला है कि इंटेरोगेशन के दौरान सीमा बहुत कॉन्फिडेंट रहती थी। इंटेरोगेशन के दौरान सवालों से बचने के लिए सीमा एकाएक रोने लगती थी और फिर मुस्कुरा देती थी।
जब जांच एजेंसियां सचिन से सवाल पूछती थी तो सीमा बीच में कहती दिखती थी कि उसकी कोई गलती नहीं, मुझसे पूछे जाएं सवाल। इन सबके बीच सुरक्षा जांच एजेंसियों ने जो सबसे महत्वपूर्ण चीज नोटिस की थी, वो ये थी की सीमा अपना आपा नहीं खोती थी और सभी सवालों का बेबाकी से जवाब देती नजर आती थी।
उसकी इसी हाजिर-जवाबी, सटीक जवाब देने और कॉन्फिडेंस को लेकर एजेंसियां डाउटफुल हैं। इसीलिए उसका मेंटल स्टेटस जानने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सीमा का साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाना चाहती हैं। जिसका जिक्र एजेंसियों ने अपनी शुरुआती जांच में किया है।
Tagsपाकिस्तानी महिला सीमा हैदरसीमा हैदरएटीएससीमा हैदर न्यूज़Pakistani woman Seema HaiderSeema HaiderATSSeema Haider News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





