
x
जानें पूरा मामला.
कानपुर: जाजमऊ निवासी गुलफाम ने बुधवार को फीलखाना पटकापुर में अपने रिश्तेदार शाहिद पर तेजाब से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और शाहिद के बीच अवैध संबंध हैं. गुलफाम तेजाब और ब्लेड लेकर शाहिद के कारखाने पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने बाहर बुलाया. शाहिद के बाहर आते ही गुलफाम ने पहले उसे ब्लेड से काटा और फिर बोतल में भरा तेजाब उस पर उड़ेल दिया. शाहिद जान बचाने के लिए भागा, तो आरोपी ने उसे सड़क पर दौड़ाकर तेजाब से नहला दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
गुलफाम अपनी पत्नी से प्यार करता था, लेकिन उसे शाहिद पर शक था कि वह उसकी गैर-मौजूदगी में घर आता है. गुलफाम ने कई बार शाहिद को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका शक दूर नहीं हुआ.
बुधवार को गुलफाम ने शाहिद को सबक सिखाने की ठान ली. उसने पहले अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर तेजाब लेकर शाहिद के पास पहुंच गया. चश्मदीद जहीर के मुताबिक, गुलफाम ने लोगों से शाहिद का पता पूछा और उसे बाहर बुलाकर हमला कर दिया.
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक संबंधों के शक में यह हमला किया गया है. मौके पर गुलफाम की जली हुई बनियान और बाइक मिली है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी शाहिद उसकी बात नहीं मान रहा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया. फिलहाल शाहिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





