भारत
नेता को लड़की की आत्महत्या के लिए उम्रकैद, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
27 April 2023 11:36 AM IST

x
3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विजयवाड़ा (आईएएनएस)| एक विशेष अदालत ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के निलंबित नेता को 14 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को 50 वर्षीय विनोद कुमार जैन को सजा सुनाई। विशेष अदालत की जज एस. रजनी ने उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस जुर्माने की राशि में से 2.4 लाख रुपये लड़की के परिवार को दिए जाएंगे।
यौन उत्पीड़न से परेशान लड़की ने 29 जनवरी, 2022 को एक पांच मंजिला अपॉर्टमेंट इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में कक्षा 9 की छात्रा ने लिखा कि वह उसी बिल्डिंग में रहने वाले विनोद जैन द्वारा यौन उत्पीड़न के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है।
लड़की के दादा की शिकायत पर, पुलिस ने विनोद जैन के खिलाफ भारतीय मामला दर्ज किया था। इस घटना के बाद, टीडीपी ने विनोद जैन को निलंबित कर दिया, जिन्होंने पार्टी के टिकट पर विजयवाड़ा नगरपालिका चुनाव लड़ा था।
मामले की पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी दो महीने से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने लिखा कि डर और शर्म के कारण उसने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई। आरोपी फरवरी 2022 से जेल में बंद है। पुलिस ने कहा कि मामले में 20 गवाहों ने अपने बयान दर्ज किए और सबूतों के आधार पर गवाहों की जांच के बाद अदालत ने उसे दोषी पाया।
Tagsआत्महत्याउम्रकैदविजयवाड़ापॉक्सो स्पेशल कोर्टSuicideLife ImprisonmentVijayawadaPOCSO Special Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





