भारत

निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का बेटा गुलाम नबी आजाद गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Dec 2025 5:05 PM IST
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का बेटा गुलाम नबी आजाद गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। मुर्शिदाबाद के टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना उस समय हुई जब विधायक अपने कार्यालय में बेटे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की शुरुआत तब हुई जब विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने छुट्टी लेने की अनुमति मांगी। हुमायूं कबीर ने अनुमति देने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। इसी दौरान गुलाम नबी आजाद ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।

पुलिसकर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय विधायक हुमायूं कबीर अपने घर पर मौजूद नहीं थे। बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही विधायक कबीर पुलिस थाने पहुंचे। विधायक हुमायूं कबीर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी और उनके बेटे ने उन्हें बचाया। उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी में दर्ज है। विधायक ने आगे चेतावनी दी कि अगर पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वे आने वाले गुरुवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव करेंगे।

विधायक ने कहा, "मेरे कमरे में सुरक्षाकर्मी घुस गया और मुझे पीटने की कोशिश की। मेरे बेटे ने उसे कमरे से बाहर धकेल दिया। जरूरत पड़ने पर मैं इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाऊंगा।" उन्होंने पुलिस पर यह आरोप भी लगाया कि बिना सूचना दिए उनके घर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल ने शिकायत में कहा है कि उन्हें बेवजह धमकाया गया और मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने औपचारिक रूप से कार्रवाई करते हुए गुलाम नबी आजाद को गिरफ्तार किया। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। हुमायूं कबीर की इस धमकी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।
Next Story