भारत

निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को HC से मिली बड़ी राहत

Nilmani Pal
9 Nov 2022 4:59 PM IST
निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को HC से मिली बड़ी राहत
x

तेलंगाना। तेलंगाना हाई कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को बड़ी राहत दे दी. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद टी राजा सिंह को रैलियां और प्रेस मीट न करने की शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है. हाई कोर्ट के अधिवक्ता करुणा सागर ने यह जानकारी दी. मालूम हो कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story