भारत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे संदिग्ध, तलाशी अभियान शुरू
jantaserishta.com
19 May 2024 8:49 AM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सीमावर्ती इलाके में संदिग्धों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर तरनाह नाला पुल के पास उस इलाके की घेराबंदी कर दी है जहां तीन संदिग्धों के देखे जाने की जानकारी मिली थी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) ने दावा किया था कि उन्होंने शनिवार देर रात तीन संदिग्धों को हथियारों के साथ इस इलाके में देखा था। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गये और इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





