भारत
पत्नी के अवैध संबंध का शक, साढ़ू पर फायरिंग करके चाकू से हमला, वारदात ने सभी को झकझोर कर रखा
jantaserishta.com
9 Jun 2025 5:57 PM IST

x
भड़का आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो.
रोहतास: रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार गांव में शक ने एक रिश्ते को खून से रंग दिया. पत्नी के जीजा से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने साढू पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है.
घटना रविवार को हुई, जब आशीष के बच्चे का अन्नप्राशन कार्यक्रम चल रहा था. इसी कार्यक्रम में उसका साढू रितेश रंजन उर्फ सोनू कुमार भी शामिल हुआ था. इसी दौरान आशीष ने रितेश को किसी आपत्तिजनक स्थिति में देखा और गुस्से में आकर पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से कई वार कर दिए.
गोली रितेश के सीने में लगी और चाकू के वार से उसका शरीर बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है.
आरोपी आशीष को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और चाकू बरामद कर लिया है. एएसपी डेहरी कोटा किरण कुमार ने बताया कि आशीष को अपनी पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंध का शक था. बताया जा रहा है कि आशीष की पत्नी कुछ महीनों से अपने भाई के घर रह रही थी, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





