भारत

अवैध संबंधों का शक: तिलमिलाया पति, पत्नी को चाकू से उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
7 Nov 2025 11:15 AM IST
अवैध संबंधों का शक: तिलमिलाया पति, पत्नी को चाकू से उतारा मौत के घाट
x
जानें पूरा मामला.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया. यह घटना कल्याण तालुका के वरप इलाके की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 41 वर्षीय संतोष पवाले के रूप में हुई है, जबकि मृतका 40 वर्षीय विद्या बताई जा रही है. दोनों पति-पत्नी वरप क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे. यहां देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. इसी दौरान गुस्से में आकर संतोष ने रसोई में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए.
पुलिस ने कहा कि जब विद्या की चीखें सुनाई दीं तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो विद्या खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी, जबकि संतोष ने भी उसी चाकू से खुद को घायल कर लिया था. आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्या को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि संतोष को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसे लेकर दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई.
वरप पुलिस ने कहा कि फिलहाल संतोष का इलाज ठाणे शहर के कालवा सिविक अस्पताल में चल रहा है. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी की तबीयत में सुधार होगा, उसे गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story