भारत
पति के साथ अवैध संबंध का शक, महिला ने छोटी बहन को मारी गोली
jantaserishta.com
10 Aug 2023 1:26 PM IST

x
DEMO PIC
गिरफ्तार.
नई दिल्ली: दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ अपनी छोटी बहन के संबंध होनेे के शक में उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है,जिसे हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्ली के शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद के पास रहने वाली पीड़िता सुमाइला (20) ने रिपोर्ट दी कि उसकी बड़ी बहन सोनू ने उसे देशी पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "छर्रे उसके चेहरे पर लगे, जिसके बाद सोनू ने पिस्तौल से उसके सिर पर कई बार वार किया।"
जांच के दौरान पता चला कि सोनू को सुमाइला पर उसके पति के साथ अवैध संबंध होने का शक था। अधिकारी ने कहा, "हत्या के प्रयास और हथियार अधिनियम सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसअवैध संबंधफायरिंगdelhidelhi newsdelhi policeillegal relationshipfiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





