भारत

बीफ के शक में लोगों ने ऑटो में लगाई आग, मचा बवाल

jantaserishta.com
15 Feb 2022 3:24 PM IST
बीफ के शक में लोगों ने ऑटो में लगाई आग, मचा बवाल
x
यहां हुआ ऐसा....

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऑटो में मवेशी का मांस मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा. एक संगठन के लोगों ने मांस को उतारकर सड़क पर रख दिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए ऑटो में आग लगा दी जिससे वहां अफरातफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर के बूचड़खाने को बंद कराने की मांग कर रहें है. मामला भगवानपुर इलाके का है जहां ऑटो से मवेशी के मांस को ले जा रहे चालक को भी एक संगठन विशेष के लोगों ने जमकर पीटा है लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर दोनों मौके से भाग निकले.ऑटो में मवेशी के मांस को लेकर जिला परिषद सदस्य कुंदन कुमार ने दावा किया कि ऑटो पर बीफ ले जाया जा रहा था जो कि गलत है. उन्होंने कहा, हम मांग करते है कि बूचड़खाना को बन्द किया जाए. घटना को लेकर सदर थाना के प्रभारी पुलिस अधिकारी मणि भूषण कुमार ने बताया कि सुबह का समय था ऑटो में बीफ ले जाने की बात को लेकर कुछ लोगों के द्वारा ऑटो में आग लगा दी गयी. छानबीन की जा रही है और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story