भारत

डायन होने का शक, लोगों ने दंपत्ति को पीट-पीटकर मार डाला

jantaserishta.com
11 Jan 2022 10:50 PM IST
डायन होने का शक, लोगों ने दंपत्ति को पीट-पीटकर मार डाला
x
पढ़े पूरी खबर

खूंटी: झारखंड आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी अंधविश्वास और काला जादू-टोना के मकड़जाल से बाहर नहीं निकल पाया है. भ्रांति, भ्रम और डायन होने के शक में अब तक सैकड़ों हत्या हो चुकी है और कई परिवारों को मौत के घाट उतारा जा चुका है.

ताजा मामला खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के तिरला गांव का है. अड़की पुलिस ने हड़लामा जंगल से एक दंपत्ति का शव बरामद किया है जिसकी पहचान बानो मुंडाईन और पति मलगुन मुंडा के रूप में हुई है.
मृतक के दो बेटे हैं जो बाहर दूसरे राज्यों में रहकर काम करते हैं. घटना की सूचना पर दोनों बेटों ने घर पहुंचकर अड़की थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना के बारे में जब पुलिस ने जांच करने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
इस मामले को लेकर खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि काफी छानबीन करने पर पता चला है कि गांव में कुछ परिवार बीमार थे इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि डायन होने के शक में हत्या की गई है.
वहीं अड़की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गांव वालों में दहशत का माहौल है इसलिए घटना के बाद कोई भी सामने नहीं आ रहा है. पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा और दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story