भारत

संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल: ईडी का एक्शन, FIR दर्ज

jantaserishta.com
20 July 2022 9:33 AM IST
संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल: ईडी का एक्शन, FIR दर्ज
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार की राजधानी पटना में फुलवारीशरीफ से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच करेगा। ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ करेगी और उनके द्वारा किए गए पैसों के लेनदेन की जांच करेगी। ईडी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में पीएफआई की भूमिका जांच भी कर रही है।

ईडी के एक सीनियर अफसर ने कहा कि पटना पीएफआई मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों से जल्द पूछताछ होगी। पीएफआई से जुड़े अन्य केस की ईडी जांच कर रही है। एक मामले में लखनऊ के स्पेसल कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल किया है। केरल में भी ईडी पीएफआई से जुड़े पैसों के लेनदेन के मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पीएफआई के दफ्तर में पिछले दिनों आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से झारखंड पुलिस के रिटायर्ड पुलिसकर्मी मोहम्मद जलाउद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया था। उसके बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ से नूरुद्दीन जंगी को भी पकड़ा गया।
केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी इस मामले की तफ्तीश कर रही है। पूर्वी चंपारण जिले के ढाका और पलनवा में मंगलवार को छापेमारी की और मदरसा से शिक्षक मुफ्ती असगर अली को पकड़ा। स्थानीय पुलिस थाने में पूछताछ के बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ ले गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story