भारत

CISF जवान के बेटे और बेटी की हुई संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

Admin2
27 April 2021 6:20 PM IST
CISF जवान के बेटे और बेटी की हुई संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी
x
सनसनीखेज मामला

झारखंड के रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के एक घर से संदिग्ध अवस्था में भाई-बहन का शव बरामद हुआ है। भाई की उम्र 35 वर्ष तो बहन की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। धुर्वा के B -II – 372 से मंगलवार की सुबह दोनों के शव बरामद हुए। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल दोनों के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि इनके पिता एनके राय सीआईएसएफ में जवान हैं। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। हालांकि, मृतक के पिता भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों काफी समय से बीमार चल रहे थे इसी के कारण उनकी मौत हो गई है।

युवती के शव को घेरे था आधा दर्जन कुत्ता

युवती के शव को आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों ने घेर रखा था। ये पालतू कुत्ते हैं या आवारा, इसकी जानकारी किन्हीं को नहीं है। कोविड के डर के कारण पड़ोसी भी फिलहाल घर के पास नहीं आ रहे हैं। हटिया एएसपी भी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Next Story