भारत

हिंडन एयरबेस के पास से संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Gulabi
20 Aug 2021 10:46 PM IST
हिंडन एयरबेस के पास से संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
x
हिंडन एयरबेस के पास से संदिग्ध गिरफ्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के हिंडन एयरबेस के पास शुक्रवार दिन में एक संदिग्ध पकड़ा गया है। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार निवासी हरदोई, यूपी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गश्त करते हुए सुरक्षाबलों ने बाउंड्री वॉल के पास से आरोपी को पकड़ा है। विंग कमांडर दीपक की ओर से साहिबाबाद थाने में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Next Story