
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार ने अपनी एक ऐसी गलती स्वीकार किया है जिसे वे कभी दोहराना नहीं चाहते। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने माना कि इस गलती की वजह से बहुत सारे लोग उनसे दूर हो गए और पार्टी को घाटा हआ। हालांकि, नतीश कुमार ने यह कहा कि उन्होंने अब उस गलती सुधार लिया है और भविष्य में कभी भी वह गलती नहीं करेंगे जिसपर उन्हें पछतावा आए। बीजेपी नेता सुशील कुमार ने नीतीश कुमार के इस बयान पर पटलवार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि वे बार-बार पटलते रहते हैं। इसलिए अपने इस बयान से कब पलट जाएंगे किसी को पता नहीं। इसिलिए उनके बड़े भाई लालू यादव ने उन्हें एक बेहद खास नाम दिया थाा
दरअसल, नीतीश कुमार ने कहा है कि साल 2017 में बीजेपी के साथ जाकर उन्होंने बड़ी गलती की थी। राजद के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार में बहुत अच्छा काम हो रहा था। लेकिन बीजेपी के झांसे में आकर वे चले गए। इससे कई अन्य लोग दूर हो गए। अब पहले के साथी के साथ आकर महागठबंधन बन गया है तो वे लोग साथ आने लगे हैं।
नीतीश कुमार के इस बयान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी नें तीखा वार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि पहले कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे पर बीजेपी आरएसएस के साथ नहीं जाएंगे। पर वे अपनी ही बात भूलकर बीजेपी के साथ आ गए। इसी वजह से उनके बड़े भाई लालू प्रसाद यादव ने उन्हें एक खास नाम दिया। हम वह नाम नहीं बोल सकते क्योंकि नीतीश जी मेरे बड़े भाई हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बार बार पलटते हैं। इसलिए उनके इस दावे का कोई मतलब नहीं है।
इस बीच नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में उन सभी नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं जो भाजपा के विरोध में है। सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होनें कहा कि सोनिया जी बाहर गईं हैं। इसलिए राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। नीतीश कुमार ओम प्रकाश चौटाला के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। सीताराम येचुरी समेत वामपंथी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी नीतीश कुमार की लिस्ट में शामिल है। सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





