भारत

तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार को है टीवी की जरूरत, लिखा पत्र

jantaserishta.com
4 July 2021 1:41 PM IST
तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार को है टीवी की जरूरत, लिखा पत्र
x

फाइल फोटो 

सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankar Murder Case) में तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने अब जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर TV की मांग की है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि जेल में उनका मन नहीं लग रहा है. अगर TV मिल जाएगा तो मन भी लग जाएगा. सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी सुशील कुमार ने तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail) को लेटर लिखकर टीवी की मांग की है. उन्होंने लिखा, 'जेल में मन नहीं लग रहा है. अगर टीवी मिल जाए तो मन भी लगेगा और देश-दुनिया में होने वाली कुश्ती की अपडेट भी मिल जाएगी.'

इससे पहले सुशील कुमार जब मंडोली जेल में बंद थे, तो उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल कर हाई प्रोटीन डाइट देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि जेल में उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, उससे उनका पेट नहीं भर रहा है. इसलिए उन्हें प्रोटीन डाइट दी जाए. हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.
दरअसल, 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे थे. यहां उन्होंने मारपीट की. इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहे थे.
आखिरकार 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story