भारत

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों को CBI एक्शन का डर?...हाई कोर्ट को कहा- जल्द से जल्द...

jantaserishta.com
28 Oct 2020 9:22 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत की बहनों को CBI एक्शन का डर?...हाई कोर्ट को कहा- जल्द से जल्द...
x

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच जारी है और सीबीआई इसकी तफ्तीश में लगी हुई है. सुशांत की मौत का पता लगाने के लिए उनकी बहनों ने भी दिन-रात एक कर दिया है. मगर सुशांत की बहनें भी एक मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं.

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने सितंबर महीने में सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि बहनों ने सुशांत को बिना किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जिसकी वजह से एक्टर को पैनिक अटैक आया और उन्होंने सुसाइड किया. मुंबई पुलिस ने रिया द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी सीबीआई को सौंपी थी. अब सुशांत की बहनों को इस बात का डर है कि सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. इसलिए उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट से गुजारिश की है कि इसकी सुनवाई जल्द से जल्द की जाए.

सुशांत की बहनें इस बात से घबराई हुई हैं कि रिया ने जो एफआईआर दर्ज की है उस संदर्भ में सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. इस वजह से प्रियंका और मीतू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पेटिशन फाइल की है कि उनकी सुनवाई जल्द से जल्द कर दी जाए. सुशांत की दोनों बहने चाहती हैं कि इससे पहले कि रिया द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के तहत उनके खिलाफ किसी एक्शन की संभावना बने उनकी सुनवाई कोर्ट में हो जाए. यही बात दोनों ने अपने वकील के माध्यम से जस्टिस एस एस शिंदे और जस्टिस एम एस कर्निक के सामने रखी.

रिया ने लगाई गुहार

वैसे इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी बॉम्‍बे हाईकोर्ट से गुजारिश की है कि सुशांत की बहनों ने जो एफआईआर रद्द करने की याचिका कोर्ट में दाखिल की है उसे खारिज कर दिया जाए और दोनों बहनों के खिलाफ एक्शन लिया जाए. दोनों तरफ से जोर आजमाइश जारी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि कोर्ट की तरफ से इस मामले पर क्या फैसला लिया जाता है. बता दें कि करीब एक महीना जेल में रहने के बाद 7 अक्टूबर को रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story