भारत

सूर्या जनमानस विकास समिति का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया

Nilmani Pal
1 Oct 2023 3:32 AM GMT
सूर्या जनमानस विकास समिति का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया
x

फलका (कटिहार)। फलका बाजार स्थित कार्यालय में सूर्या जनमानस विकास समिति का 20 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक सह मुख्य कार्यकारी केशव रंजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर जीविका मित्रा राजकुमारी देवी मौजूद थी।समारोह की अध्यक्षता महबूब आलम ने किया। वही मंच का संचालन सुनील सिंह एवं पूजन प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर संस्थापक ने बताया कि सूर्या जनमनास की शुरुआत भागलपुर जिले के एक छोटे से मोहल्ले से वर्ष 2004 में हुआ था।

धीरे धीरे सामाजिक कार्यों को करते हुए, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, रोजगार प्रशिक्षण, आदिवासियों के विकासार्थ अनेक जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए बिना किसी भेद भाव के आज कटिहार में बेहतर कार्य करने हेतु उत्सुक है।स्थापना दिवस के अवसर पर कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया जिले से जुड़े सदस्यों ने धूम धाम से कार्यक्रम को मनाया।साथ ही संस्था द्वारा अब तक किए गए कार्यों को बताया गया और कटिहार जिले में चलने वाले योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। मछली पालन, दूध उत्पादन, संस्था के हर हाथ हुनर हर हाथ रोजगार, पारा मेडिकल सेंटर, जीवन बीमा आदि पर जानकारी दिया गया। इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव सुनील सिंह, बोर्ड सदस्य माधुरी गुप्ता, पूजन प्रकाश, संस्था के चयनित पांच स्मार्ट महिला कमिटी सदस्य भारती कुमारी, भारती देवी, मेरी मरांडी, अन्नू देवी, यशोदा देवी, झूलन देवी, संस्था के प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार, रूपेश कुमार आदि मौजूद रहे। संस्थापक केशव रंजन ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा एक दिन का सामूहिक उपवास का कार्यक्रम भी किया जाता है जिसमे आज मौजूद सभी सदस्यों ने उपवास रखने की भी घोषणा की।

Next Story