भारत

युवक को घेरकर चाकुओं से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, था इकलौता

jantaserishta.com
16 Feb 2022 4:09 PM IST
युवक को घेरकर चाकुओं से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, था इकलौता
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के नेब सराय स्थित संगम विहार इलाके में एक 20 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक लड़के की किसी बात पर कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी. पुरानी रंजिश के चलते उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

20 साल के मुकुल की देर रात कुछ लड़कों बीच बाजार सरेआम घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया. गंभीर हालात में मुकुल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मुकुल की पीठ पर चाकू से हमला के गहरे जख्म हो गए थे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


पुरानी रंजिश के चलते दिया हत्या को अंजाम
मृतक के परिजनों का कहाना है कि कुछ दिन पहले मुकुल की कुछ लड़कों के साथ कहासुनी हुई थी, उसी का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई है. मुकुल दो बहनों के बीच अपने घर का इकलौता बेटा था. उसकी मौत के बाद उसके घर मे मातम पसरा हुआ है. हालांकि पुलिस भी इस मामले को आपसी झगड़े से भी जोड़कर देख रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना में शामिल पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले में राकेश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story