भारत

घेरकर गोलियों से भून दिया, जानें पूरा घटनाक्रम

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:54 AM IST
घेरकर गोलियों से भून दिया, जानें पूरा घटनाक्रम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बदमाशों ने युवक को घर से बाहर बुलाया.
जमुई: बिहार के जमुई में रविवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने युवक को घर से बाहर बुलाया. फिर गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामला आजाद नगर मोहल्ला का है. गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक को गोली मारी गई है वह नगर परिषद चुनाव में मुख्य वार्ड पार्षद प्रत्याशी का भाई था. युवक की हत्या क्यों की गई, इसका अभी पता नहीं लग पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या से लोगों में गुस्सा है. सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
मृतक युवक की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी निजामुद्दीन के पुत्र सदाब आलम उर्फ सुड्डू के रूप में हुई है. सदाब नगर परिषद चुनाव में मुख्य वार्ड पार्षद प्रत्याशी सरफराज आलम उर्फ सोनू का भाई था. मृतक के भाई सरफराज आलम ने बताया कि सदाब को किसी ने फोन करके बाहर बुलाया था. इसके बाद पता चला कि कुछ बदमाशों ने सदाब की हत्या कर दी है.
सरफराज ने बताया कि न तो उनकी और न ही उनके भाई की किसी से भी कोई दुश्मनी है. समझ नहीं आ रहा कि किसने और क्यों सदाब की हत्या कर दी.
जमुई के एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें ढूंढ लेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story