भारत
हैरतअंगेज: घर पर लाश आई, सब रोने लगे...फिर ऐसे जिंदा हुआ युवक
jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:50 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
हर किसी को हिलाकर रख दिया पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया. जहां घर पर एक युवक का शव रखा था और परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे. जिस युवक की वजह से घर पर मातम पसरा हुआ था. वो अचानक जिंदा घर वापस लौट आया. इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी.
दरअसल, युवक के लापता होने के बाद ट्रेन की पटरी पर मिले एक शव की पहचान उसके भाई ने अपने भाई संदीप के रूप में की थी. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर पहुंच गया था और अंतिम संस्कार के लिए शव घर में रखा हुआ था
जब भाई की मौत की सूचना परिवार के लोग रिश्तेदारों को दे रहे थे तो पता चला जिस भाई की वो मृत मानकर परिवार अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था. वह लड़का रिश्तेदारी में किसी के पास है. युवक के जिंदा होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
मृतक के भाई के मुताबिक, संदीप की उंगली बड़ी थी और मोर्चुरी में रखे शव की भी ही उंगली बड़ी थी. ट्रेन से काटने के कारण शव का चेहरा नहीं था. लेकिन कपड़े भी मिलते जुलते थे. जिसके बाद उसने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की और पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले आए थे. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को फिर अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





