भारत
कैमरे में कैद हैरान कर देने वाला मंजर, भालू का वीडियो वायरल
jantaserishta.com
27 Aug 2023 5:59 PM IST

x
भालू एक दूध की दुकान में घुसकर दूध के कैरट गिराता दिख रहा है.
नई दिल्ली: राजस्थान के हिल स्टेशन माउंटआबू में भालू का वीडियो सामने आया है. जंगल का यह शर्मीला जीव अक्सर आबादी क्षेत्र और टूरिस्ट स्पॉट पर दिख जाता है. रात के समय मौका मिलते ही भालू दुकानों में दाखिल हो जाते हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
लोगों का कहना है कि माउंट आबू के आबादी क्षेत्र में भालुओं की आमद अब आम बात हो गई है. आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में इन्हें देखा जा रहा है. खाने की तलाश में जंगल के ये जीव आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं. रात के अंधेरे में सूनी पड़ी दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक भालू एक दूध की दुकान में घुसकर दूध के कैरट गिराता दिख रहा है. भालू दुकान में रखा फ्रीजर खोलता है और उसमें रखा दूध पी जाता है. भालू की ये हरकतें दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं.
वहीं एक और वीडियो में रिहायशी इलाके में घूम रहे भालू को लोग भगाते हुए दिख रहे हैं तो एक वीडियो में टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों के नजदीक भालू को लोग भगा रहे हैं. ऐसे नजारे माउंट आबू में रोज की बात हो गई है. जंगल से भालुओं के शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के चलते यहां के दुकानदार परेशान हैं. कुछ लोग रातों को जागकर दुकानों की रखवाली करने लगे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





