भारत

धर्मांतरण का हैरान करने वाला मामला, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

jantaserishta.com
21 Jan 2023 1:06 PM IST
धर्मांतरण का हैरान करने वाला मामला, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सुंदर लड़की से शादी कराने का प्रलोभन देकर हिंदू युवक का धर्मांतरण कराया गया है.
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है. शहर के देवीगंज चर्च में फ्री शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, नगदी और सुंदर लड़की से शादी कराने का प्रलोभन देकर हिंदू युवक का धर्मांतरण कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर आर बी लाल समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज चर्च में धर्मांतरण का एक नया मामला सामने आया है. आपको बता दें की सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले सर्वेंद्र कुमार रोजगार के सिलसिले से पिछले साल फ़तेहपुर आया हुआ था.
उस दौरान सर्वेंद्र की की मुलाकात खागा कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव के रहने वाले रामचंद्र से हुई. सर्वेंद्र ने रामचंद्र से नौकरी दिलाने को कहा. इस पर रामचंद्र उसे देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बाईटेरियन चर्च में ले गया और पादरी से मुलाकात कराई.
पादरी हिंदू युवक सर्वेंद्र कुमार नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) में लेकर पहुंचा और वहां वाइस चांसलर आर बी लाल, निदेशक विनोद बी लाल से मिलवाया.
इन दोनों ने सर्वेंद्र से कहा कि उसे फ्री शिक्षा मिलेगी, चिकित्सा मिलेगी. साथ ही उसकी शादी भी सुंदर लड़की से कराई जाएगी और उसे शुआट्स में नौकरी भी दिला दी जाएगी. इसके लिए बस उसे ईसाई धर्म अपनाना होगा. साथ ही कहा कि ईसाई बनने पर 15 हजार रुपये कैश सहित दूसरे उपहार भी मिलेंगे.
सुरेंद्र लालच में आ गया और धर्मांतरण के लिए राजी हो गया, जिसके बाद पादरी हिंदू युवक को लेकर वापस चर्च में ले आया और धर्मांतरण करा दिया.
हिंदू से ईसाई बनने के बाद सर्वेंद्र को लगा कि उससे खिलाफ साजिश हुई है. इसके बाद उसने प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर आर बी लाल, प्रबंध निदेशक विनोद बी लाल, अजय लॉरेंस, रमाकांत, जोनाथन, एस बी लाल, स्टेफिन पास, डेरिक डेनिस, रामचंद्र, पादरी समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ साजिशन धर्मांतरण कराए जाने का केस दर्ज किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story