भारत

Noida में औचक मेडिकल जांच अभियान, संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए

Admindelhi1
20 Jun 2025 8:00 PM IST
Noida में औचक मेडिकल जांच अभियान, संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए
x

गौतम बुद्ध नगर: जनपद गौतम बुद्ध नगर में नकली या घटिया दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

डीएम मनीष कुमार वर्मा और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक जय सिंह ने नोएडा के ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर 24, आरके मेडिकोज सेक्टर 22 और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सेक्टर 22 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल 9 दवाओं के सैंपल लिए गए हैं – ईएसआई से 5, आरके मेडिकोज से 2 और जन औषधि केंद्र से 2। ये सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में सभी मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह अभियान लोगों को सुरक्षित और मानक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Story