भारत

हुआ सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का अंतिम संस्कार, DSP पर चढ़ाया गया था डंपर

jantaserishta.com
21 July 2022 5:10 PM IST
हुआ सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का अंतिम संस्कार, DSP पर चढ़ाया गया था डंपर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस के डीएसपी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का शव गुरुवार की सुबह उनके पैतृक गांव सारंगपुर, हिसार लाया गया. सुरेंद्र सिंह को बिश्नोई समाज के रीति रिवाज के मुताबिक दफनाया गया. हरियाणा पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी और कई बिश्नोई समाज के नेता मौजूद रहे. हरियाणा पुलिस के इस जांबाज अधिकारी के जज्बे को सलाम करने के लिए न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान के लोग भी शुमार हुए.

बिश्नोई का संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनको बकायदा सलामी दी गई. संस्कार के वक्त "शहीद सुरेंद्र सिंह बिश्नोई अमर रहे" के नारे भी गूंजे. राज्य सरकार ने सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को शहीद का दर्जा देने का फैसला किया है और उनकी हत्या के मामले की न्यायिक जांच भी की जा रही है. इस पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सुरेंद्र सिंह बिश्नोई मंगलवार को तावडू में हो रहे अवैध खनन पर छापेमारी करने पहुंचे थे. उन्होंने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक का चालक उन को कुचल कर फरार हो गया. सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह तीन महीने बाद रिटायर होने वाले थे.
नूह मेवात में अवैध माइनिंग को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है. मेवात के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. एसपी मेवात ने कल ही अवैध खनन को लेकर सख़्ती के आदेश जारी किए थे. फ़िरोजपुर झिरका के घाटा गांव मे बड़ी संख्या में मेवात पुलिस रेड करने पहुंची थी. बिना नंबर की गाड़ियों ट्रकों डंपरों पर पुलिस की पैनी नज़र है. डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या के बाद से मेवात पुलिस अलर्ट मोड़ में हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story