भारत
महाराष्ट्र में सीबीएसई पैटर्न लागू करने के फैसले पर सुप्रिया सुले का विरोध
jantaserishta.com
22 March 2025 4:08 PM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने के फैसले का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में एसएससी बोर्ड का क्या भविष्य होगा और सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर क्या इस बदलाव के लिए तैयार है?
सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं खुद एसएससी बोर्ड से पढ़ी हूं, तो इसका क्या दोष है? सीबीएसई भी रहे, लेकिन एसएससी का भी ऑप्शन रहना चाहिए। सरकार मराठी भाषा को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन सीबीएसई लागू करके मराठी भाषा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।"
उन्होंने सवाल किया कि मराठी स्कूलों का भविष्य क्या होगा और सरकार के पास इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी संसाधन हैं भी या नहीं। सुले ने महाराष्ट्र में शिक्षकों और किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को पहले इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
एनसीपी (एसपी) सांसद ने एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर नाराजगी जताई और केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि फ्लाइट का समय पर न चलना बुजुर्गों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
उन्होंने कहा, "मैं कई बार एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर चुकी हूं और हर बार यही समस्या होती है। कल (शुक्रवार को) मेरी फ्लाइट फिर लेट हो गई। बुजुर्गों की दवा का समय होता है, बच्चों को भूख लगती है, लेकिन एयर इंडिया समय पर उड़ान नहीं भरती।"
इसके साथ ही, उन्होंने फ्लाइट ट्रैकर को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि जब उनकी फ्लाइट लेट थी, तब उनके पति ने ट्रैकर पर देखा कि फ्लाइट हवा में थी, लेकिन अगर मैं हवा में होती तो अपने पति को मैसेज कैसे कर पाती? इस तकनीकी खामी को लेकर भी वह उड्डयन मंत्री से मिलकर शिकायत करेंगी। सुप्रिया सुले की मांग है कि एयर इंडिया समय पर उड़ान भरे और यात्रियों को बेहतर सेवा मिले। उन्होंने कहा कि हमें 7-स्टार सर्विस नहीं चाहिए, बस फ्लाइट समय पर चले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





