भारत
धन विधेयक मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सात जजों की बेंच करेगा गठित: मुख्य न्यायाधीश
jantaserishta.com
6 Oct 2023 3:36 PM IST

x
6 अक्टूबर: भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही धन विधेयक के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सात जजों की पीठ का गठन करेंगे। मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी को जवाब देते हुए सीजेआई ने कहा कि वह सभी लंबित मामलों की सुनवाई के लिए सात-न्यायाधीशों व नौ-न्यायाधीशों की पीठ काे अगले सप्ताह सूचीबद्ध कर रहे हैं।
सीजेआई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष उपस्थित होकर, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने धन विधेयक के मामले पर उनका ध्यान आकर्षित किया और कहा कि धन विधेयक के बारे में सात-न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया जाना है।गुरुस्वामी ने कहा,." विशिष्ट चुनौती पीएमएलए के लिए है।" गौरतलब है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 के अनुसार, धन विधेयक एक ऐसा विधेयक है जिसमें किसी कर को लगाने, समाप्त करने, छूट देने, परिवर्तन या विनियमन के संबंध में प्रावधान होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





