भारत
ज्ञानवापी परिसर में मिले 'शिवलिंग' के वैज्ञानिक सर्वे पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
jantaserishta.com
18 May 2023 12:21 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की अपील पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया। पिछले साल मस्जिद परिसर के अंदर पाए गए शिवलिंग के वैज्ञानिक सर्वे की अनुमति देने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया।
अहमदी ने कहा कि हाई कोर्ट ने यह आदेश लंबित निर्णय के बावजूद पारित किया। पीठ ने मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताई।
इस महीने की शुरूआत में, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद में यह पता लगाने के लिए 'वैज्ञानिक सर्वेक्षण' का निर्देश दिया कि 'शिवलिंग' कितना पुराना है।
हाई कोर्ट ने एएसआई से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सर्वे के दौरान ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्रा की एकल पीठ हिंदू पक्ष द्वारा शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। एएसआई ने सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





