भारत
मणिपुर पुलिस की FIR के खिलाफ एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
jantaserishta.com
6 Sept 2023 11:42 AM IST

x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) के अध्यक्ष और तीन संपादकों द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया, जिसमें राज्य में जातीय संघर्ष पर कथित "पक्षपातपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से गलत" रिपोर्ट छापने का आरोप लगाते हुये मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी गई है।
ईजीआई के अध्यक्ष और तीन संपादकों - सीमा गुहा, भारत भूषण और संजय कपूर - के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन चारों ने जातीय हिंसा की मीडिया रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य पहलुओं का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने मणिपुर का दौरा किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





