भारत
हिंडनबर्ग रिसर्च की जांच वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
jantaserishta.com
9 Feb 2023 5:09 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को विचार करेगा। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।
एडवोकेट विशाल तिवारी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले को तुरंत सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई।
तिवारी ने दलील दी कि इस मुद्दे पर एक अलग याचिका पहले ही दायर की गई है, जिसे 10 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है और उस याचिका के साथ ही उनकी याचिका पर भी सुनवाई हो।
तिवारी की याचिका में बड़ी कंपनियों को 500 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण देने के लिए एक एक निगरानी समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग भी की गई है।
दूसरी जनहित याचिका अधिवक्ता एम.एल. शर्मा ने लगाई है जिसमें तर्क दिया गया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के नैट एंडरसन और उनकी भारतीय संस्थाओं ने एक आपराधिक साजिश रची है। पहले उन्होंने सैकड़ों अरब डॉलर की शॉर्ट सेल की और उसके बाद 25 जनवरी 2023 को अडानी समूह पर रिसर्च रिपोर्ट के रूप में एक मनगढ़ंत खबर जारी की। इसके बाद कंपनियों के शेयर के मूल्य बाजार में क्रैश हो गए और उन्होंने शॉर्ट सेल कर लिया।
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी के साम्राज्य से 100 बिलियन डॉलर से अधिक मिटा दिया और उन्हें वैश्विक अमीर सूची में नीचे गिरा दिया।
शर्मा की दलील में आगे कहा गया, उन्होंने अरबों का मुनाफा हासिल किया। हालांकि, सेबी ने अडानी समूह के शेयरों में ट्रेडिंग को निलंबित नहीं किया है।
Tagsसुप्रीम कोर्टहिंडनबर्ग रिसर्चजांचदिल्लीअडानी समूहSupreme CourtHindenburg ResearchInvestigationDelhiAdani Group
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





