भारत

बिग ब्रेकिंग: कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

jantaserishta.com
9 Sept 2022 11:11 AM IST
बिग ब्रेकिंग: कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गोवा सरकार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने CURLIES club गिराने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. यह वही क्लब है, जहां बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की पार्टी के बाद मौत हो गई थी.

दरअसल, अगस्त में सोनाली फोगाट की गोवा के CURLIES club में मौत हो गई थी. इसके बाद गोवा प्रशासन ने एनजीटी के आदेश पर क्लब को गिराने का फैसला किया था. आज प्रशासन की ओर से तीन बुलडोजर लेकर कार्रवाई शुरू की गई थी. लेकिन क्लब की ओर से सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई की मांग की गई.
क्लब की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश वकील हुजैफा अहमदी ने एनजीटी के आदेश को चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई पेश भी नहीं हुआ था और एनजीटी ने रेस्टोरेंट ढहाने का आदेश दे दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story