भारत
जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के कारोबारी पति को सुप्रीम कोर्ट से राहत
jantaserishta.com
5 July 2023 2:45 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में निलंबित और जेल में बंद आईएएस अफसर पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। अभिषेक झा कारोबारी हैं और ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ भी चार्जशीट दायर कर रखी है।
ईडी ने उनके सीए रहे सुमन कुमार के आवास से लगभग 18 करोड़ नगद बरामद किए थे। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए अभिषेक झा ने पहले हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन, यहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका की सुनवाई के दौरान कहा था कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं। अभिषेक झा ने अपनी बीमार बेटी की देखभाल का हवाला देते हुए राहत की गुहार लगाई थी।
बुधवार को जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच में याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह शर्त रखी है कि उन्हें अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करना होगा। इसके अलावा वह इस केस से जुड़े गवाहों से संपर्क नहीं करेंगे।
Tagsआईएएस पूजा सिंघलपूजा सिंघलपूजा सिंघल पतिसुप्रीम कोर्टias pooja singhalpooja singhalpooja singhal husbandsupreme court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





