भारत

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

jantaserishta.com
10 Oct 2022 5:49 PM IST
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ ने याचिकाकर्ता गोवंश सेवा सदन का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील से कहा, क्या किसी जानवर को राष्ट्रीय पशु घोषित करना अदालत का काम है?
पीठ ने पूछा, ''आप ऐसी याचिकाएं क्यों दायर करते हैं जिसमें हमें जुर्माना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं।''
वकील ने पीठ के समक्ष कहा कि वह इस मामले पर विचार करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग कर रहे हैं। इस पर, पीठ ने वकील से आगे पूछा, किसका मौलिक अधिकार अब प्रभावित हुआ है कि आपने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है?
वकील ने तर्क दिया कि मानव जीवन के लिए गाय बहुत महत्वपूर्ण हैं और सरकार को ऐसे मामलों को उठाना चाहिए।
मामले में संक्षिप्त सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story