भारत

ISRO जासूसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, जाने क्या था मामला

jantaserishta.com
15 April 2021 12:12 PM IST
ISRO जासूसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, जाने क्या था मामला
x

फाइल फोटो 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के खिलाफ 1994 के जासूसी मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने सीबीआई को तीन महीने का समय दिया है यानी तीन महीने के अंदर सीबीआई को अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देनी है.

गौरतलब है कि तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन इसरो के सायरोजेनिक्स विभाग के प्रमुख थे, जब वो एक जासूसी कांड में फंसे. नवंबर 1994 में नंबी नारायणन पर आरोप लगा था कि उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी कुछ गोपनीय सूचनाएं विदेशी एजेंटों से साझा की थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story