भारत

सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज यानी मुफ्त की रेवड़ियों पर की सख्त टिप्पणी

jantaserishta.com
12 Feb 2025 2:08 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज यानी मुफ्त की रेवड़ियों पर की सख्त टिप्पणी
x
कहा- लोग काम करने तैयार नहीं हैं.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शहरी गरीबी उन्मूलन पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि फ्रीबीज की वजह से लोग काम करना से बचना चाह रहे हैं. लोगों को बिना काम किए पैसे मिल रहे हैं. ऐसे में उन्हें मुख्यधारा में लाना प्राथमिकता है.
कोर्ट ने कहा कि चुनाव से पहले फ्रीबीज की घोषणाओं से लोग काम करने से बचना चाहते हैं क्योंकि उन्हें मुफ्त में राशन और पैसे मिलते हैं. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आर. जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि दुर्भाग्य से इन फ्रीबीज की वजह से लोग काम करने से कतराते हैं. उन्हें मुफ्त में राशन मिल रहा है. बिना काम किए पैसे मिल रहे हैं. हम लोगों को लेकर आपकी चिंताओं को समझते हैं लेकिन क्या ये बेहतर नहीं होगा कि लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाया जाए और राष्ट्र के विकास में उन्हें योगदान करने देना चाहिए.
इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमनी ने पीठ को बताया कि केंद्र सरकार शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story