भारत

सुप्रीम कोर्ट के जज को दिल का दौरा पड़ा, एयर एंबुलेंस से लाए जा रहे दिल्ली

jantaserishta.com
16 Jun 2022 4:03 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के जज को दिल का दौरा पड़ा, एयर एंबुलेंस से लाए जा रहे दिल्ली
x

न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज एम आर शाह को हिमाचल में हार्ट अटैक आने की सूचना है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है. खबर के मुताबिक शाह हिमाचल प्रदेश में थे, जब उन्हें हार्ट अटैक आया. ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जाएगा. बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जज एमआर शाह के हार्ट अटैक को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट के माननीय जस्टिस एमआर शाह को हिमाचल में हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है. उन्हें दिल्ली लाए जाने के लिए सभी तैयारियां हो गई हैं. उनके जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना है.

एएनआई की खबर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क में है. जज एमआर शाह के निजी सचिव ने एएनआई को बताया कि शाह को छाती में काफी तकलीफ है. उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने के लिए तैयारियां हो गई हैं. दिल्ली में उनका आगे इलाज किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story