भारत
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को
jantaserishta.com
1 Sept 2026 3:36 PM IST

x
नई दिल्ली: संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी। यह मामला संभल की शाही जामा मस्जिद के कोर्ट कमिश्नर सर्वे को लेकर है। निचली अदालत ने शाही जामा मस्जिद का कोर्ट कमिश्नर सर्वे कराने का आदेश दिया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इसी फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सर्वे का आदेश देना निचली अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पिछली सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने इस मामले को प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट से जोड़े जाने का विरोध किया था। हिंदू पक्ष ने दलील दी थी कि यह मस्जिद पहले से ही एक संरक्षित स्मारक है, इसलिए यहां प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता।
इससे पहले 28 जुलाई को इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। उस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें अदालत के सामने रखी थीं। हालांकि, सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी, जिसके बाद सर्वोच्च अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की थी। 4 अगस्त को हिंदू पक्ष की ओर से अपनी दलीलें पेश करने की बात कही गई थी।
गौरतलब है कि संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर चल रहा यह विवाद पिछले कुछ समय से न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र में बना हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के बाद अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। 8 सितंबर को होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों पर कोर्ट क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





