भारत

18 साल से जेल में बंद गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा निलंबित

jantaserishta.com
23 Nov 2026 2:36 PM IST
18 साल से जेल में बंद गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा निलंबित
x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो की सजा निलंबित कर दी है. कोर्ट ने उसे मेडिकल आधार पर जमानत दी है. दोषी करीब 18 साल से जेल में बंद है.
जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस P.B. वराले की बेंच ने ये आदेश सुनाया. बेंच ने पाडो की गंभीर दिल से जुड़ी बीमारी और जेल में बिताई गई लंबी अवधि को ध्यान में रखा. उसकी मुख्य अपील साल 2018 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.
गुजरात सरकार ने अपराध की गंभीरता का हवाला देते हुए मामले के गुण-दोष पर विचार करने का विरोध किया. हालांकि, सरकार ने पाडो की मेडिकल स्थिति को तथ्यात्मक रूप से सही माना. इसी कारण सिर्फ चिकित्सा आधार पर दी जा रही राहत को लेकर राज्य सरकार ने कोई आपत्ति नहीं जताई.
27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगा दी गई थी. इस घटना में 58 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले की सुनवाई के बाद 2011 में विशेष अदालत ने 31 लोगों को दोषी करार दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story