भारत
पुणे के पोर्शे हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
jantaserishta.com
10 March 2026 2:41 PM IST

x
नई दिल्ली: पुणे के चर्चित पोर्शे हिट-एंड-रन मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए सशर्त जमानत दे दी है। पुणे के कारोबारी पर हादसे के बाद बेटे का ब्लड सैंपल बदलवाने का आरोप है।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री और इस तथ्य को देखते हुए कि ऐसे ही मामलों में अदालत पहले भी राहत दे चुकी है, इसलिए याचिकाकर्ता को जमानत दी जा रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें लगाई हैं। जमानत के दौरान आरोपी किसी भी गवाह से सीधे या परोक्ष रूप से संपर्क नहीं करेगा। यदि जमानत की शर्तों का उल्लंघन होता है तो राज्य सरकार जमानत रद्द कराने की मांग कर सकती है। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित ट्रायल कोर्ट को मामले की सुनवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि 19 मई 2024 बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार पोर्शे कार ने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अनिश अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई थी।
अश्विनी कोस्टा अनिश अवधिया के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली थीं। जांच में सामने आया कि कार 17 वर्षीय नाबालिग लड़का शराब के नशे में चला रहा था। उसके साथ दो नाबालिग दोस्त और एक ड्राइवर भी मौजूद थे। नाबालिग ने हादसे से पहले दो अलग-अलग होटलों में शराब पी थी।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि शराब पीने की बात छिपाने के लिए नाबालिग के खून का सैंपल बदल दिया गया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि पुणे के ससून अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिग के खून का सैंपल फेंक दिया और उसकी जगह उसकी मां का सैंपल भेज दिया। इस कथित साजिश में नाबालिग के पिता व पुणे के कारोबारी विशाल अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





