सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, कुल जजों की संख्या होगी 34, कोटा हुआ पूरा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को 2 नए जज मिलने जा रहे हैं. जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जमशेद पारदीवाला की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को हरी झंडी मिल चुकी है. सोमवार सुबह 10.30 बजे दोनों अपने पद की शपथ लेंगे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में पूरे 30 महीने (ढाई साल) बाद 34 जजों का कोटा पूरा होगा, लेकिन अगले ही दिन 10 मई को जस्टिस विनीत शरण रिटायर हो जाएंगे. फिर वैकेंसी शुरू हो जाएगी. इसके बाद नवंबर तक हर महीने एक-एक जज सेवानिवृत्त होते रहेंगे. यानी 6 जजों की जगह खाली होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





