भारत
सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, लेकिन पूरी क्षमता कुछ ही समय के लिए
jantaserishta.com
19 May 2023 12:19 PM IST

x
जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पहले ऐसे वकील हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता के.वी. विश्वनाथन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। पद की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने दिलाई।
दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ, शीर्ष अदालत में अब 34 जज हो गए हैं जो इसकी अधिकतम संख्या हो सकती है। नियुक्तियों की घोषणा नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर की। हालांकि, शीर्ष अदालत की पूरी क्षमता केवल कुछ समय के लिए ही रहेगी। जस्टिस के.एम. जोसेफ, अजय रस्तोगी और वी. रामासुब्रमण्यन जून में रिटायर हो जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कहा कि वर्तमान में बार से केवल एक सदस्य को सीधे सुप्रीम कोर्ट की बेंच में नियुक्त किया गया है, और उनकी राय में, विश्वनाथन सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त होने के लिए उपयुक्त हैं। विश्वनाथन का जन्म 26 मई, 1966 को हुआ था, वह 25 मई, 2031 तक न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे। 11 अगस्त, 2030 को न्यायमूर्ति जमशेद बुजरेर परदीवाला की सेवानिवृत्ति पर, विश्वनाथन भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभालने के लिए कतार में होंगे।
Tagsप्रशांत कुमार मिश्राके.वी. विश्वनाथनसुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट जजPrashant Kumar MishraK.V. VishwanathanSupreme CourtSupreme Court Judge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





