भारत

सुप्रीम कोर्ट ने DMK सांसद कनिमोझी के निर्वाचन के खिलाफ याचिका खारिज की

jantaserishta.com
4 May 2023 12:03 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने DMK सांसद कनिमोझी के निर्वाचन के खिलाफ याचिका खारिज की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उच्चतम न्यायायल ने द्रमुक सांसद कनिमोझी के 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद के तौर पर निर्वाचन के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और बेला त्रिपाठी की खंडपीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ कनिमोझी की याचिका स्वीकार कर ली। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने थूथुकुडी लोकसभा सीट से कनिमोझी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने से इनकार कर दिया था।
उच्च न्यायालय में दायर याचिका में एक मतदाता ने कहा था कि कनिमोझी ने नामांकन के समय अपने एफिडेविट में अपने पति के पैन नंबर का उल्लेख नहीं किया था। द्रमुक सांसद के वकील ने अदालत को बताया था कि उनके पति विदेशी नागरिक हैं और उनके पास पैन या भारत में किसी तरह की आमदनी नहीं है।
कनिमोझी ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि उनके पति सिंगापुर के नागरिक हैं और उनके पास पैन नंबर नहीं है। यदि याचिकाकर्ता दावा करता है कि यह गलत है तो उसे इसके लिए साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story