सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश, सेक्स वर्करों को फ्री में मिले राशन, पहचान रहेगी गोपनीय

DEMO PIC
नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में इस समय लॉकडाउन (Lockdown) लागू हो रखा है. देश में कोरोना की दूसरी लहर से कई सेक्टर्स तबाह हो गए हैं. ऐसा ही एक सेक्टर्स है सेक्स वर्करों (Sex Workers) का कारोबार. सेक्स वर्करों को कोरोना की दूसरी लहर में खाने के लाले पड़ गए हैं. सेक्स वर्कर्स के लिए कई राज्य सराकरों ने जरूरी इंतजाम तो किए हैं, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है. बता दें कि पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इन सेक्स वर्करों के लिए केंद्र सरकार (Central Government) के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को एक निर्देश जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी राज्य सरकारों को सेक्स वर्करों को भी राशन कार्ड (Ration Card) बना कर राशन उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था. कई राज्यों ने इस पर अमल भी शुरू किया, लेकिन कुछ राज्यों में स्थिति अभी भी सुधरी नहीं है. कोरोना की दूसरी लहर में सेक्स वर्करों को राशन ठीक से राशन नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित देश के सभी राज्य और केंद्र शसित प्रदेशों को सेक्स वर्करों के लिए विशेष इंतजाम करने की हिदायत दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





