भारत

विखंडन के बीच स्कूल-मिलान की तैयारी!

Sonam
6 July 2023 3:01 AM GMT
विखंडन के बीच स्कूल-मिलान की तैयारी!
x

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने बुधवार को दो चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश भेजी है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए तेलंगाना और केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम प्रस्तावित किए हैं।

कॉलेजियम की तरफ से सिफारिश किए गए नामों में बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित सात राज्यों के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अलग-अलग न्यायाधीशों को सात अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सिफारिश की है, जिनकी लिस्ट नीचे है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को बंबई हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की जज सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय की चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ऐसे ही कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना राज्य के लिए उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा को उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष जे.देसाई को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Sonam

Sonam

    Next Story