जजों की कमी से जूझ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट, इतने पद खाली

अन्य कारणों के अलावा देश के अलग-अलग कोर्टों में सालों से लंबित पड़े मामलों का एक बड़ा कारण न्यायालयों में जजों की कमी है. सरकार द्वारा संसद में दिए गए जवाब के मुताबिक़ देश के सुप्रीम कोर्ट में 1 मार्च 2021 तक 66,727 मामले लंबित थे. वहीं सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है जिसमें से 8 पद अभी खाली हैं. सुप्रीम कोर्ट में फ़िलहाल 25 पुरूष और 1 महिला जज हैं. सभी आंकड़े 20 जुलाई तक के हैं. गौरतलब है कि ये आंकड़ा सरकार ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





