सपा और भाजपा के समर्थकों में भिड़ंत, गाड़ियों के काफिले पर पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान कल होना है। 10 जिलों की कुल 57 सीटों के लिए कल वोट पड़ेंगे। इस बीच कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर कल सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गाड़ियों के काफिले पर पत्थरबाजी करते समर्थक साफ तौर पर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी (बदायूं से बीजेपी सांसद) संघमित्रा मौर्य, बेटे अशोक मौर्य सहित दोनों पक्षों के कुल दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुशीनगर में कल हुए झड़प का विडियो pic.twitter.com/7jX4REH717
— Anil Tiwari (@Interceptors) March 2, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





